बक्सर, अप्रैल 16 -- आवश्यक सिमरी सीएचसी केन्द्र में दीदी की रसोईघर खोलने की हो रही मांग बीजेपी नेता ने डीएम के साथ सिविल सर्जन को पत्र प्रेषित किया है सिमरी, एक प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी में सस्ती दर पर मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ व स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के लिए जीविका दीदी की रसोईघर शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा ने सिविल सर्जन बक्सर को मांग पत्र सौंपकर सीएचसी सिमरी में जीविका दीदी की रसोईघर शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने मांग पत्र की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी बक्सर को भी प्रेषित किया है। विजय मिश्रा ने कहा है कि सीएचसी सिमरी में मरीजों की सुविधा के लिए दीदी की रसोईघर शुरू करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि, रसोईघर नहीं रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.