बक्सर, मई 31 -- पेज चार का फ्लायर गायत्री महायज्ञ से वातावरण में सकारात्मक उर्जा का होता है संचार शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर हुई शामिल ------ आस्था का उमड़ा जनसैलाब ------- फोटो-04, कैप्सन :- रविवार को सिमरी प्रखंड एकौना गांव में जलभरी कर जाती महिलाएं सिमरी,एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के एकौना गांव के काली मंदिर के प्रांगण में गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा (जलभरी) के साथ शुरू हुआ।

महिलाओं की भागीदारी गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के साधक मनीषियों की देखरेख में हो रहा है। हजारों श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं मांगलिक गीत गा रही थी। शोभा यात्रा एकौना काली म...