सहरसा, सितम्बर 4 -- सहरसा। कैदियों के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जेलों में बढ़ती भीड़ कम करने के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में नए उपकारा (सब-जेल) के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। बिहार सरकार ने उपकारा भवन निर्माण के लिए 25 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 17 करोड़ 29 लाख 795 रुपये की राशि मंजूर की गई है। बिहार सरकार के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर अंचल के भौरा मौजा, थाना संख्या-66 में उपकारा भवन निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि मुआवजे के लिए 17 करोड़ 29 लाख 795 रुपये की अनुमानित राशि निर्धारित की गई है। उपकारा निर्माण के प्रस्ताव को 17 जून को गृह विभाग की स्थायी वित्त समिति, 17 जुलाई को उपमुख्यमंत्री (वित्त) और पांच अ...