बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-युवा के लिए डुमरांव, निज संवाददाता। प्रखंड के नेनुआ गांव में कैलाशपति मिश्रा फुटबॉल चैम्पियनशीप को सेमीफाइनल मैच नावानगर और सिमरी के बीच खेला गया। इस रोमांच मैच में सिमरी ने नावानगर पर एक मैदानी गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। जो अंत तक कायम रहा। इस तरह से सिमरी फाइनल खेलने का रास्ता बना लिया है। हालांकि नावानगर की टीम ने इस गोल को उतारने का भरसक प्रयास की। लेकिन उसके सारे प्रयास को सिमरी के डिफेंडरों ने फेल कर दिया। इससे पहले इस खेल मैदान का उद्घाटन भाजपा स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक विन्ध्याचल पाठक ने की। शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...