चतरा, मई 15 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास गुरुवार को मयूरहंड का दौरा किया। इसके तहत उन्होंने सलइयाटांड़ में चल रहे माता शीतला, भैरव शिव एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महा यज्ञ में शामिल हुए। माथा टेका और आशीर्वाद लिया। यज्ञ समिति के लोगों ने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद मयूरहंड के सुबोध राणा के गृहप्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया। मयूरहंड बाईपास रोड में मुकेश महतो के माता के अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कारू रविदास के पुत्र के निधन के बाद शोकाकुल परिवार से मिले। घटना की जानकारी ली। विधायक ने लोगों के समस्या का समाधान का हर संभव प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...