चतरा, जनवरी 5 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग सिमरिया रोड से होकर एनटीपीसी टंडवा ले जा रहे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी रविन्द्र इंटरप्राइजेज के कोल वाहनों के ट्रांसपोर्टिंग एवं कोयला दहन अवशेष के ढुलाई को पूर्णत: बंद करने को लेकर झामुमो का अनिश्चित कालीन धरना दुसरे दिन भी जारी रहा। धरना समाप्ति कराने को लेकर सीओ गौरव कुमार राय के नेतृत्व में रविवार को ट्रांसपोर्टर और आंदोलन कारियो के साथ एक वार्ता हुई। वार्ता में एनटीपीसी और कोल कंपनी के अधिकारियो के नहीं आने के कारण वार्ता बेनतीजा रहा। बैठक में ट्रांसपोर्टरो ने हजारीबाग एसडीओ द्वारा जारी आदेश के प्रति दिखाया गया। हजारीबाग प्रशासन अपने क्षेत्र से कम दुरी वाले परिवहन पथ को छोड़कर चतरा जिला से होकर लंबी दूरी के चयन के पिछे मंशा क्या है। अधिकारी बैठक में आने से कतराते हैं। क्योंकि यहां के लोगों ...