चतरा, अप्रैल 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के मुरवे मांडर के पास हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बहन नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे की है। मृतक की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह निवासी स्व. सहदेव राणा के पुत्र 18 वर्षीय युवक चंदन राणा के रूप में हुई।घायल नेहा को ग्रामीणों के सहयोग से सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, एक मई को नेहा की शादी होनेवाली है। वह अपने भाई चंदन के साथ शुक्रवार को सिमरिया में शादी का कार्ड छपवाने आई थी। घर लौटने के दौरान मुरवे मांडर के पास रेलवे कार्य (मिलेनियम कंपनी) में मिट्टी ढो रहे हाईवा ने बाइक को अपनी चपेट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.