सिमरिया में हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, कोयला और फ्लाई ऐश ढुलाई ठप
चतरा, अगस्त 11 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि कोयला और फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग से हो रही लगातार मौतों को रोकने के लिए सिमरिया में चल रहा हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले सिमरिया चौक में अनिश्चितकालीन धरना और चक्का जाम जारी है। आंदोलन के तहत कोयले और फ्लाई ऐश की ढुलाई भी अनिश्चित काल के लिए पूर्णत: बंद कर दी गई है। जिसके कारण नो इंट्री के पहले ही वाहनों के पहिए थमे हुए हैं।आंदोलनकारियों ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से कोयले की ढुलाई लगातार जारी है। इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मृतकों के पीड़ित परिवारों के लिए अभी तक कोई स्थाई क्षतिपूर्ति नीति तय नहीं की गई। हर बार क्षतिपूर्ति के लिए आंदोलन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सिमरिया-चतरा समेत जिले की सड़कें कोयले के भारी लोड को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.