चतरा, जुलाई 24 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजुल अंसारी से सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने मुलाकात की और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की मांग की। पत्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से अंजनवा डैम से बड़की आहार का विस्तार हो ताकी अधिक से अधिक किसानों को कृषि क्षेत्रों तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो। इसके अलावा विधायक ने बक्सा डैम गहरीकरण का आधुनिकीकरण एवं लिफ्ट एरिगेशन, सुविधा एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने, महाने नदी पर स्थायी सिंचाई व्यवस्था विकसित कर किसानों को सालोभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...