चतरा, जनवरी 16 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक जारी है। झुंड से भटका एक हाथी गांवों में घुसकर लोगों के घरों में तोड़-फोड़ कर रहा है, तथा खड़ी फसलों को चट कर रहा है। गुरुवार रात टूटीलावा के राम नगर में इस भटके हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां मनोज राम, अरुण राम और कैलाश राम के खेतों में लगी आलू की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। हाथी ने आलू चट कर लिया और आसपास की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने रात भर मशालें जलाकर, ढोल बजाकर और पटाखे फोड़कर हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक मौके पर डटा रहा। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इस भटके हाथी को जल्द काबू में कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि उनकी जान-माल और फसलों की सुरक्ष...