चतरा, अप्रैल 9 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर सख्ती बढ़ा दी है। क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध (नो-एंट्री) लागू है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सीधी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सिमरिया के अंचलाधिकारी (सीओ) गौरव कुमार राय ने छापेमारी कर नो-एंट्री टाइम में चल रहे एक भारी वाहन (संख्या जेएच02बीएन3370) को रंगे हाथों पकड़ा। जांच में पाया गया कि वाहन चालक निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन कर क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। पकड़े गए वाहन पर न केवल आर्थिक जुर्माना लगाया गया है, बल्कि इसे अगले आदेश तक ब्लैकलिस्ट करने की प्रशासनिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीओ गौरव कुमार राय ने स्पष्ट किया...