चतरा, अप्रैल 27 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियाँ प्रखंड क्षेत्र में तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रगणकों को कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। प्रशिक्षण के पहले दिन फील्ड ट्रेनर अमित कुमार भारती, योगेंद्र कुमार दास, वीरेंद्र कुमार दास एवं राजेंद्र राम ने प्रतिभागियों को जनगणना के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी।प्रशिक्षुओं को बताया गया कि आगामी 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणक...