चतरा, मार्च 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। किसान भवन परिसर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो इकबाल और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साव शामिल हुए। बैठक में पार्टी संगठन के विकास और विस्तार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है और इसी सोच के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम जनता की समस्याओं का समाधान बढ़-चढ़कर कराएं, तभी लोगों का विश्वास जागेगा। उन्होंने संगठन में नए लोगों को जोड़ने और उन्हें सम्मान देने की बात कही। बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इसमें जमकर अबीर-गुलाल उड़े। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.