चतरा, जून 26 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में 25 जून को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 की तैयारियों को लेकर 24 और 25 जून को बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंट का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण में सभी बीएलए, सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिमरिया एसडीओ प्रदीप कुमार महतो और बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने प्रशिक्षण दिया। इसमें विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए अनमैप्ड वोटर्स, विसंगति मैपिंग, अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट एंट्रीज से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। एसआईआर 2026 की तैयारी को लेकर बारीकियों पर फोकस किया गया। बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए समय सारणी प्रकाशित कर दी गई है। यह भी पढ़ें- एसआईआर में 1744 शिक्षक निभाएंगे व...