चतरा, मार्च 24 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । सिमरिया में रामनवमी महापर्व को लेकर पुलिस ने सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था को लेकर निकाला गया। इस दौरान रास्ते के दोनों ओर ड्रोन कैमरा से निगरानी की गयी। ड्रोन के माध्यम से छत पर रखे ईट को हटाने का निर्देश घर वालों को दिया। एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने ड्रोन के माध्यम से बारीकी से सभी चीजों का निरीक्षण किया और कई दिशा निर्देश दिये। फ्लैग मार्च सबानो शिव मंदिर से प्रारंभ हुआ जो गांव मुहल्ले, चौक- चौराहो और जुलूस मार्गो का भ्रमण करते हुए थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में एसडीपीओ के साथ थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...