सिमरिया पुलिस ने तीन गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाया
चतरा, मई 19 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। एसपी चतरा के निर्देश पर सिमरिया पुलिस ने तकनीकी सेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए तीन स्मार्टफोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। सिमरिया अनुमंडल पुलिस परिसर में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने मोबाइल स्वामियों के कागजातों का सत्यापन किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिए गए। इस कार्रवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, साथ ही केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल के प्रति भी जागरुकता फैली है। इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त मोबाइल रोहित कुमार ग्राम नवादा, सिमरिया, रॉकी कुमार ग्राम डाड़ी, सिमरिया और अनिल कुमार यादव ग्राम बानासाड़ी, सिमरिया को उनका मोबाइल मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.