बेगुसराय, मार्च 25 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। नमामि गंगे के तहत जिला प्रशासन (जिला गंगा समिति) के द्वारा बुधवार की सुबह सिमरिया धाम में 'रन फ़ॉर गंगा' मैराथन का आयोजन किया गया। बीहट नगर परिषद के सिमरिया धाम में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1522 प्रतिभागियों धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड व कोलकाता से आए प्रतिभागियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। मैराथन का आयोजन 10 किलोमीटर एवं पांच किलोमीटर की दो श्रेणियों में किया गया, जिसमें पुरुष एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 10 किलोमीटर का 'रन फ़ॉर गंगा' मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के आरिफ अली व बालिका वर्ग में केन्या देश के जेरोटिक ने बाजी मारी। दोनों सफल प्रतिभागी को अतिथियों के...