बेगुसराय, मार्च 18 -- बेगूसराय/सिमरियाधाम, हिटी। मिथिलांचल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में एक सिमरिया धाम के चहुंमुखी विकास को लेकर सरकार की सजगता अब सामने आती दिख रही है। सिमरिया धाम में सरकार ने घाट, शौचालय, कपड़ा चेंज रूम आदि का निर्माण कराया है। लेकिन गर्मी के दिनों सरकार द्वारा बनाई गई सीढ़ी (पौड़ी) धारा से लगभग 500 मीटर दूर चली जाती है। इस कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एमएलसी सर्वेश कुमार ने बताया कि इस मुद्दे को विधान परिषद के बीते सत्र में उठाया गया था। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्मृद्धि यात्रा के दौरान भी ज्ञापन देकर ध्यान आकृष्ट कराया था। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के समक्ष सिमरिया के विकास का मुद्दाया गया। इस क्रम में वहां जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय झा भी मौजूद थे सिमरिया धाम में घ...