बेगुसराय, मार्च 14 -- सिमरिया धाम। सिमरिया गंगा तट स्थित बाजार के सबसे पुराने दुकानदार 85 वर्षीय गंगा विष्णु साह का निधन शनिवार को हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। यह जानकारी मृतक के भाई श्याम नंदन साह ने दी। बताया कि वे रामजानकी मंदिर सिमरिया धाम के शिष्य भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...