बेगुसराय, मार्च 29 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया गंगानदी तट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए युवक रविवार को गंगा स्नान के दौरान डूब गया। स्नान के दौरान डूबे युवक रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केशावे पंचायत के सिसवा गांव के राम रतन पंडित के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक अपने गांव में ही हो रहे मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए वह सिमरिया गंगानदी तट पर पहुंचे थे। इसी दौरान गंगा स्नान के लिए ज्योंही वह पानी में गया अचानक उसका पैर गढ्ढे में चले जाने की वजह से वह डूब गया। इधर, घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। डूबे युवक के शव को ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोर तथा एसडीआरएफ टीम के सदस्य रबर वोट समेत अन्य सुरक्षा उपकरण से शव को ढूंढ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक शव नहीं मिल पाया है। सिमरिया धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.