चतरा, अप्रैल 25 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में राज संपोषित 2 उच्च विद्यालय, सिमरिया के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की छात्रा पुष्पा कुमारी ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं शांति कुमारी 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सुमित यादव 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विक्की कुमार 88% चौथे, प्रभात कुमार 87.8% पांचवें और परवेज अंसारी 87.4% छठे स्थान पर रहे। आयुष शर्मा, नरगिस परवीन और रोहित कुमार ने 86.8% अंक लाकर संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अरुण बना स्कूल टॉपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.