चतरा, अप्रैल 25 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। प्रखंड में भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल संकट के त्वरित और स्थायी समाधान के लिए 'पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा' का आगाज शनिवार को हुआ। अभियान के पहले दिन जांगी, डाड़ी, जिरवाखूर्द एवं जबड़ा पंचायतों में विशेष शिविर और ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड बीडीओ चन्द्रदेव प्रसाद और सीओ गौरव कुमार राय ने शिविरों का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया। शिविरों में तैनात तकनीकी अधिकारियों ने पंचायतों द्वारा चिह्नित खराब चापाकल और जलमीनारों का ऑन-साइट निरीक्षण किया। जहां संभव था, वहां खराबियों को तत्काल दुरुस्त किया गया, जबकि बड़ी मरम्मत वाले कार्यों के लिए जल्द प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए।सिर्फ यह भी पढ़ें- जिले में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन, डीसी ने किया औचक निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.