चतरा, जनवरी 6 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। सिमरिया में कनकनी और कोहरे नेजनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच चुका है। सोमवार और मंगलवार को पूरे दिन आसमान में घने बादल और कोहरे की चादर छाई रही। जिसके कारण सूर्यदेव ने भी ठहर ठहर कर दर्शन दिया। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई, जिससे आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। शीतलहरी का सबसे अधिक असर मोटिया मजदूरों और दैनिक मजदूरी करने वालों पर देखा जा रहा है। ठंड और कोहरे के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर मजदूर काम की तलाश में तो निकले, लेकिन मौसम की मार के चलते उन्हें पूरा काम नहीं मिल सका। इससे उनकी दैनिक आमदनी पर भी असर पड़ा है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.