चतरा, जनवरी 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया एसडीओ सन्नी राज के स्थानांतरण के बाद शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विदाई समारोह में बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने एसडीओ सन्नी राज के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सिमरिया अनुमंडल में प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शिता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ संपन्न किया। विकास कार्यों, जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं कानून-व्यवस्था संधारण में उनका योगदान सराहनीय रहा। अपने विदाई संबोधन में एसडीओ सन्नी राज ने सिमरिया की जनता, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि सिमरिया से मिली यादें एवं अनुभव उनके प्रशासनिक जीवन में सदैव स्मरणीय रहें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.