मधुबनी, अप्रैल 26 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। थाना क्षेत्र के सिमरा गांव वार्ड संख्या छह से शनिवार रात एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिमरा निवासी संजीत कुमार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज आवेदन के अनुसार, संजीत कुमार ने अपनी बाइक अन्य दिनों की तरह दालान पर खड़ी की थी। देर रात करीब दो बजे के बाद जब वे बाहर निकले तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.