सुपौल, जनवरी 26 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 किनारे धर्मपट्टी के समीप शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक मोटर पार्ट्स की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में भय का माहौल है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इस बाबत दुकान के मालिक मनीष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें चोरी की घटना की जानकारी दी। दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान से लगभग 20 टायर, 10 कार्टून मोबिल ऑयल और एक मोटर मशीन सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.