खगडि़या, सितम्बर 3 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिमराहा में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की देर शाम आपसी विवाद में मुक्ति प्रसाद यादव के पुत्र सौरभ कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह भी पढ़ें- अलौली : भाई-बहन के बीच का झगड़ा छुराने गया था युवक घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सिमराहा के रहने वाले रामचंद्र सदा के पुत्र रणवीर कुमार, ज्ञानी सदा के पुत्...