अररिया, जून 13 -- भरगामा, निज संवाददाता प्रखंड के सिमरवनी बाजार में यात्री शेड नहीं होने से आम लोगों को चिलचिलाती धूप व बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि इसी बाजार से आसपास के ग्रामीण फारबिसगंज, पड़ोसी सुपौल जिला के छातापुर, पूर्णिया आदि शहर जाने के लिए वाहन पकड़ते हैं। साथ ही यहां से होकर लोग अंचल, प्रखंड कार्यालय , भरगामा थाना तक जाते हैं। इतना ही नहीं प्रखंड क्षेत्र के धनगाड़ा , गजवी शंकरपुर, गौर्राहा, कुशमौल आदि गांवों के लोग इसी बाजार से सामान खरीद कर ले जाते हैं। यहां लोगों का जाना आना हमेशा लगा रहता है, बावजूद यहां यात्री शेड तक नहीं है। जबकि, इसी बाजार से लोग विभन्नि जगहों की यात्रा भी करते हैं। यात्री शेड नहीं रहने के कारण लोगों को धूप-वर्षा में काफी परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आम लोगों को किसी दुकान का सहार...