मैनपुरी, अप्रैल 21 -- क्षेत्र के उप बिजलीघर सिमरई हन्नूखेड़ा पर रविवार शाम एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक अपने नलकूप को सही करने के लिए जबरदस्ती शटडाउन चाह रहा था लेकिन एसएसओ ने मना कर दिया। जिससे वह आग बबूला हो गया और उसने जूता उतार कर टेबल पर रख दिया। वहीं सभी रजिस्टर उठाकर अपनी डिग्गी में भर लिए। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। लेकिन बाद में मामला रफा दफा करा दिया गया। क्षेत्र के ग्राम सिमरई निवासी अनुरोध सिंह बिजली सप्लाई के दौरान फोन पर बिजलीघर पर तैनात एसएसओ श्याम प्रकाश से शटडाउन मांगने लगा। एसएसओ ने मना कर दिया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर जांच के दौरान विद्युतकर्मियों से झड़प जिसके बाद वह आग बबूला हो गया और बिजली घर पर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद उसने अपना जूता उतारकर टेबल पर रख दिया। वहीं उसने रजिस्टर आद...