सिमडेगा, जुलाई 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा से रांची जा रही शिवम नामक नॉन स्टॉप यात्री बस का मंगलवार की सुबह बस का अगला चक्का खुलकर अलग हो गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के अरानी गांव के समीप घटी। जिससे तेज आवाज के साथ बस सड़क पर अटक गई। तेज रफ्तार में अचानक तेज झटका और तेज आवाज से सभी यात्री सहम गये। इस घटना में ईश्वर का शुक्र था कि बस नहीं पलटी और किसी यात्री को कुछ नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद सभी यात्री हड़बड़ा कर बस के नीचे उतरे। जिससे लोगों की भीड़ उमड़ गई। बाद में अन्य बस कर्मियों के सहयोग से बस को दुरुस्त किया गया। इसके बाद बस अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...