सिमडेगा, जून 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में पीडीएस के तहत अपात्र लाभुकों की पहचान के लिए बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार करीब जिले में करीब 58 हजार राशन कार्डधारक संदेह के दायरे में हैं। जिनकी पात्रता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। बताया गया कि अपात्र होकर सरकारी राशन का लाभ लेने वालों से केवल कार्ड रद्द ही नहीं किया जाएगा बल्कि जितना राशन लिया गया है उसकी बाजार दर के साथ 12 प्रतिशत ब्याज की भी वसूली की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी。

क्या कहते हैं डीएसओ डीएसओ सह एनडीसी नरेश रजक ने बताया कि वर्तमान में करीब 58 हजार लाभुकों क...