सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरहुल के पावन अवसर पर पुलिस केंद्र में गुरुवार को उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी की व्यस्तता से समय निकालकर प्रकृति पूजा के इस खास पर्व में शामिल हुए और मांदर-नगाड़े की थाप पर झूमते नजर आए। पुलिस केंद्र परिसर सरना झंडों से सजा हुआ था, जिससे पूरा माहौल पारंपरिक रंग में रंगा दिखा। सरना स्थल पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जहां प्रकृति और सरना धर्म के अनुसार श्रद्धापूर्वक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद मांदर और नगाड़े की गूंज के बीच पुलिसकर्मियों ने सामूहिक नृत्य कर पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में डीएसपी बैजू उरांव सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को सरई फूल भेंट कर सरहुल की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचार...