सिमडेगा की पहचान और गौरव है हॉकी
सिमडेगा, जून 3 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। कुरडेग के पारिस मैदान खालिजोर में युवा संघ द्वारा आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सर्फमुंडा एवं केन्दोटोली टीम के बीच खेला गया। रोमांच और संघर्ष से भरपूर इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबर पर रही। इसके बाद हुए पेनाल्टी शूटआउट में केन्दोटोली की टीम ने सर्फमुंडा को 5-4 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में कुल 30 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। उनके साथ कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा भी शामिल थी। मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
खेल से व्यक्तित्व का विकास और नेतृत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.