सिमकुना में कार खाई में गिरी, युवक की मौत
बागेश्वर, सितम्बर 1 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा थाना क्षेत्र के सिमकुना स्थित थरन के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी कांडा में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात सिमकुना के थरन के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खाई में एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा, जबकि दूसरा युवक जगदीश राम के घर के बरामदे में मिला। उसकी हालत ऐसी नहीं थी कि वह कुछ बता सके। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को खाई से निकालकर सीएचसी कांडा पहुंचाया गया। जहां चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.