सिबिल स्कोर खराब हुआ तो ऋण लेने में होगी परेशानी
नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बैंकों से कर्ज लेकर जीवन चलाने वाले ग्राहकों को अब अपना सिबिल स्कोर बेहतर रखना होगा। अगले वर्ष से बैंकों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया नियम लागू हो रहा है, जिसके तहत 730 से कम सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों को बैंकों से ऋण लेने में परेशानी होगी या फिर ज्यादा ब्याज भरना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में बैंकों के करीब 60 फीसदी ग्राहक प्रभावित होंगे। आरबीआई के निर्देशों पर एक अप्रैल 2027 से लागू होने वाले नए अनुमानित कर्ज हानि यानी ईसीएल फ्रेमवर्क का असर कम सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। नए नियम के तहत बैंकों को संभावित खराब कर्ज यानी एनपीए का अनुमान लगाना होगा। इसके बाद बैंकों को अपने मुनाफे से बड़ी रकम रिजर्व के तौर पर रखनी होगी। ऐसे में बैंक उन ग्राहकों को ऋण देने से बचेंगे, जिनकी सिबिल स्कोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.