नई दिल्ली, जुलाई 13 -- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर यूपी में सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल जीतने का दावा कर रहे हैं। वहीं, टिकट को लेकर भी नेताओं ने दावेदारी शुरू कर दी है। इस बीच धौरहरा से समाजवादी पार्टी से सांसद आनंद भदौरिया ने टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी की सिफारिश से कोई टिकट नहीं मिलने वाला है। पार्टी किसे भी प्रत्याशी बनाए उसे जिताने का प्रयास रहेगा। समाजवादी पार्टी सांसद आनंद भदौरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'साल 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ही तय करेंगे कि उम्मीदवार कौन होगा? इस बार किसी की सिफारिश से कोई टिकट मिलने नहीं जा रहा है। बहरहाल मेरा उत्तरदायित्व मेरी लोकसभा क्षेत्र धौरहरा की पांच विधानसभाओं के प्रति है।'जिसे पार्टी ट...