चम्पावत, मई 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सिप्टी-मटेला-अमोड़ी मोटर मार्ग में तीन स्थानों में पुलों का निर्माण किया जाएगा। छतकोट, घुरचुम-न्याड़ी और ऐड़ीसेरा में पुलों का निर्माण होगा। यह सड़क एनएच बंद होने पर विकल्प के तौर पर प्रयोग की जाती है। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के अनुसार मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप अमोड़ी-मटेला-सिप्टी सड़क में तीन पुल बनाए जाने हैं। बताया कि छतकोट में 30 मीटर, घुरचुम-न्याड़ी में 42 मीटर और ऐड़ीसेरा में 48 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में शासन में मुख्यमंत्री कार्यालय के घोषणा अनुभाग की ओर से लोनिवि के सचिव को पत्र भेजकर वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश जारी किए हैं। नोडल अधिकारी के अनुसार जल्द ही कार्यदायी संस्था पुलों की डीपीआर तैयार कर शासन क...