सिपाही से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 10.70 लाख ठगी
सोनभद्र, मई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर सिपाही से 10.70 लाख रूपये की ठगी की गई है। मामले में चोपन थाने में तैनात आरक्षी दीपक कुमार वर्मा की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। देवरिया जनपद के निवासी एवं वर्तमान में चोपन थाने में तैनात आरक्षी दीपक कुमार वर्मा ने साइबर थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सितंबर 2024 में उनकी मुलाकात संजय कुमार, दानिश और सूफियान नामक व्यक्तियों से हुई थी। आरोपियों ने खुद को शेयर ट्रेडिंग और निवेश से जुड़ी स्कीम संचालित करने वाला बताते हुए बॉटब्रो, क्रॉसमार्केट और माइनक्रिप्टो जैसी योजनाओं में पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- 72 लाख की ठगी में जालसाल दबोचा आरोप है कि उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.