सुल्तानपुर, दिसम्बर 12 -- सुलतानपुर। आयकर अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर सिपाही से लाखों की वसूली के आरोपी राकेश गौतम की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। पीड़ित पक्ष के वकील अरविन्द सिंह राजा ने आरोप गंभीर बताते हुए याचिका पर विरोध जताया। अमेठी के जगदीशपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अनूप तिवारी के भाई को इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी राकेश गौतम ने सात लाख 85 हजार रूपये की वसूली कर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...