बेगुसराय, मार्च 5 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना के लिए होली का दिन सफलताओं से भरा रहा। असल में लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा बायपास के समीप दो मार्च को हुई लूट की दो घटनाओं को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस हत्थे चढ़े बदमाशों में नागदह निवासी छट्ठू यादव का पुत्र अमित कुमार, नगर थाना के हर्रख निवासी राजेश कुमार का पुत्र रूपेश यादव और स्व. विनोद मिस्र का पुत्र गोपाल मिस्र का नाम शामिल है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूट की दो बाइक, एक जैकेट, तीन मोबाइल, एक बैग, एक देसी कट्टा व चार गोलियां बरामद की है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पाण्डेय ने दी। वे होली के दिन बुधवार को लोहियनगर थाना में प्रेस वार्ता कर रहे थे। एसडीपीओ ने बताया कि लोहियानगर थाना क्षेत्र में तीन मार्च को लूट की दो घटनाएं घटी थीं। इनमें ए...