प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य आरोपी फरार हैं। मामला दूसरे दिन भी इलाके में चर्चा में रहा। मेडिकल स्टोर चलाने वाले नगर पंचायत के रस्तीपुर वार्ड निवासी वीर बहादुर उर्फ सोनू यादव करीब चार साल पहले एक महिला सिपाही के संपर्क में आया। आरोप है कि सोनू यादव शादी का झांसा देकर सिपाही से दुष्कर्म करने लगा। बाद में सोनू के साथ ही उसके घरवाले भी शादी से मुकर गए। पीड़ित महिला सिपाही ने मामले में सोनू यादव सहित परिवार के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले की विवेचना कर रहे निरीक्षक सुधीर कुमार पांडेय ने आरोपी सोनू को गुरुवार शाम इलाके के दांदूपुर रेलवे क्रॉसिंग पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.