कानपुर, अप्रैल 10 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर चौराहे पर ऑटो चालक ने वहां मौजूद ट्रैफिक सिपाही के साथ गाली गलौज कर अभद्रता कर दी। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ऑटो चालक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। जहां उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया। पनकी के शताब्दी नगर निवासी विशाल अग्निहोत्री ऑटो चलाते हैं। शुक्रवार को वह कल्याणपुर चौराहे पर ऑटो सड़क पर तिरछी खड़ी करके सवारियां भर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद ट्रैफिक सिपाही अमित कुमार ने उनको टोंका। जिस पर वह ट्रैफिक सिपाही अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर ऑटो चालक ने ट्रैफिक सिपाही से गाली गलौज भी की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी चालक का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...