नई दिल्ली, जुलाई 16 -- बुलंदशहर में औरंगाबाद थाना क्षेत्र की लखावटी पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने बृहस्पतिवार तड़के रायफल से गोली मारकर आत्म कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, मृतक सिपाही का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह औरंगाबाद थानाध्यक्ष और दो सिपाहियों पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहा है। वायरल ऑडियो में सिपाही कह रहा है कि एसओ साहब, सिपाही और मुंशी की वजह वह अपनी जान दे रहा रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं आत्महत्या के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। सिपाही द्वारा अपनी जान देने से पहले वायरल हुए ऑडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद, एसएसपी ने थाना प्रभारी राहुल कुमार समेत दो सिपाहियों अंकित गुर्जर और सुधीर को तत्काल प्रभाव ...