गोंडा, मार्च 10 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर में एक सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ धोखधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के अचलापुर के रहने वाले निबई की तहरीर पर कोतवाली में भदोही में तैनात सिपाही दिनेश कुमार समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है सिपाही ने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए उनकी जमीन हड़प ली है। पीड़ित निबई के मुताबिक सिपाही दिनेश कुमार और उसके भाई हजारी प्रसाद ने श्याम कुमार यादव और अखिलेश कुमार यादव के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। आरोप है 20 नवंबर 2025 वह घर से अकेले निकले थे। इसी दौरान हजारी प्रसाद उन्हें दवा दिलाने और दिव्यांग पेंशन बनवाने के बहाने कचहरी ले गए। कचहरी में कुछ दस्तावेजों पर अंगूठे लगवाए गए और एक फर्जी दा...