सिपाही भर्ती में 888 अभ्यर्थियों के नियुक्ति की उम्मीदों पर लगे पंख
बोकारो, जून 5 -- झारखण्ड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2015 के नियुक्ति से वंचित रह गए सफल अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के अभ्यर्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया है कि तकरीबन एक दशक के संघर्ष व इंतजार के बाद बुधवार को जस्टिस संजय करोल एवं जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की खंडपीठ ने कुल 888 अभ्यर्थियों का फिटनेस व मेडिकल टेस्ट कराने का झारखण्ड सरकार को आदेश दिया है।
फिटनेस और मेडिकल टेस्ट का आदेश जिससे अभ्यर्थियों में नियुक्ति की आश जग गई है। वर्तमान में बढ़ी हुई उम्र को देखते हुए फिटनेस व मेडिकल टेस्ट में आवश्यक रियायत दी जाएगी लेकिन उम्र से प्रभावित नही होने वाले मानकों में कोई छूट नही दी जाएगी।
याचिकाकर्ताओं की मांग याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट मीनाक्षी अरोड़ा, सीनियर एडवोकेट रत्नाकर दास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.