सीतामढ़ी, जून 10 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह परीक्षा चार चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण 14 जून, दूसरा 17 जून, तीसरा 24 जून और चौथा चरण 28 जून को होना है। यह भी पढ़ें- जिले के 19 केंद्रों पर होमगार्ड अधिनायक लिपिक परीक्षा आजपरीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों की संख्या परीक्षा के लिए जिले में कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 37,408 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक चरण की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। प्रत्येक चरण में 4,676 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हालांकि चयन पर्षद द्वारा जिला शिक्षा विभाग को फिलहाल 14 व 17 जून को आयोजित होने वाली परीक...