बिहारशरीफ, जून 20 -- सिपाही भर्ती परीक्षा 24 को, 23 केंद्रों पर 16 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल सुबह 8 बजे तक करनी होगी रिपोर्टिंग, 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद ही केंद्र से निकल सकेंगे अभ्यर्थी फोटो : नालंदा कॉलेज : नालंदा कॉलेज में परीक्षा देने जाने से पहले अभ्यर्थियों की जांच करते अधिकारी। फाइल फोटो बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले में 24 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहारशरीफ शहर के 23 परीक्षा केंद्रों पर 16 हजार 414 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

रिपोर्टिंग समय अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर...