सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले कर रहे थे सेटिंग, भागलपुर, सहरसा और कैमूर से चार धराए
भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले सेटिंग कर पास कराने का लालच देकर वसूली की कोशिश में दो कोचिंग संचालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नवगछिया के झंडापुर के रहने वाले देव कुमार और खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर के रहने वाले कुंदन उर्फ देव सर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ब्लूटूथ, कंप्यूटर, प्रिंटर, कई अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार, नाम और नंबर के साथ ही उनकी चैटिंग भी पुलिस के हाथ लगी है। उन दोनों की निशानदेही पर सहरसा में सदर थाना क्षेत्र से वहां की पुलिस के सहयोग से कोचिंग संचालक दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही के ही आधार पर पुलिस ने कैमूर से नीतीश कुमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। उन सभी का आपस में कनेक्शन सामने आया है। वे सभी सिपाही भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.