मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेन लेकर अभ्यर्थी नहीं आएंगे। केंद्रों पर ही अभ्यर्थियों को कलम उपलब्ध कराई जाएगी। 14 जून को दो पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर यह निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा में पेन लेकर नहीं आएंगे अभ्यर्थीपरीक्षा की तैयारी की समीक्षा डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों के साथ परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर निर्देश दिया गया है कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले से केन्द्राधीक्षक और वीक्षक मोबाइल नहीं रखेंगे। जिले में 22 केन्द्रों पर यह परीक्षा होनी है। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- CS...