सिपाही भर्ती परीक्षा में चूक, अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर पहुंचा अभ्यर्थी; 2 दारोगा सस्पेंड, 6 लाइनहाजिर
वरिष्ठ संवाददाता, जून 10 -- UP Constable Exam: यूपी के गोरखपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था की चूक सामने आने के बाद दो दरोगा को निलंबित कर दिया गया। जबकि छह सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया गया। दरअसल, जांच के बाद भी एक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी मोबाइल फोन को अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया। मामले की जांच में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई। उधर, गिरफ्तार अभ्यर्थी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। मामले में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक अंकित कुमार और चंद्रेश्वर यादव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं छह सिपाहियों सरोज सोनू, मंगेश कुमार, प्रतीक वर्मा, जितेंद्र कुमार,अनुज यादव, सौरभ मौर्या को लाइनहाजिर करते हुए एसपी नार्थ की अगुवाई में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.